सिराथू: सयारा में एक बुजुर्ग महिला और शुजातपुर स्टेशन के पास एक अन्य महिला की ट्रेन की ज़द में आकर हुई मौत, एक की हुई शिनाख्त
सिराथू छेत्र में बुधवार दो ट्रेन हादसों में दो महिलाओं की मौत हुई है।सिराथू स्टेशन के सयारा रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की जद में आई बुजुर्ग कुसमा देवी को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया है।शुजातपुर स्टेशन के पास एक 35 वर्षीय महिला की लाश मिली है।यह महिला नीली साड़ी पहने हुए थीं।इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव पीएम को भेज दिया है।