सिराथू: महाकुंभ समापन के बाद एमपी के श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर तक गाड़ी की डिग्गी में बैठकर कष्ट उठाते हुए अयोध्या जा रहे
बृहस्पतिवार शाम कौशांबी के सैनी चौराहा से कई गाड़ियां लखनऊ मार्ग होते हुए अयोध्या की ओर जाती हुई देखी गई है। मध्य प्रदेश के रहने वाले आकाश मीणा सैनी चौराहे पर कुछ देर ठहरे थे।इनकी छोटी गाड़ी में सात लोग थे जिनमें से दो लोग गाड़ी की डिग्गी में लेट कर सैकड़ो किलोमीटर की कष्ट उठाकर यात्रा कर रहे हैं। इन्होंने बताया कि प्रयागराज के बाद अब वह अयोध्या जा रहे हैं।