सिराथू: मारपीट और धमकी के मामले में वारंटी अभियुक्त ताज मल्लाहन के तिवारी का पुरवा से पुलिस ने किया गिरफ्तार
कड़ा धाम पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर मारपीट और धमकी देने के मामले से सम्बंधित वारन्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।तत्कालीन थाना सैनी में दर्ज मुकदमा के वारन्टी अभियुक्त सुरेंद्र यादव को उनके गाँव तिवारी का पुरवा मजरा ताज मल्लाहन से गिरफ्तार किया गया है।थाने जाकर लिखापढ़ी करते हुए पुलिस ने न्यायालय चालान कर दिया है।