सिराथू: अझुवा चौकी के सिपाही को पैसे देने की वीडियो वायरल, पैसे देने वाले ने सफाई में कहा- उधार लिए पैसों को किया है वापस
सिराथू तहसील के धुमाई गाँव के रहने वाले अंकित कुमार नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर गुरुवार एक वीडियो वायरस करते हुए कहा कि अझुवा चौकी में तैनात एक सिपाही की मेरे द्वारा दिये जा रहे पैसों की वीडियो वायरल की गई है।बताया यह झूठा आरोप लगाया जा रहा है।सिपाही से सम्बंध के चलते उधारी लिया था जो वापस दे रहा था, बदनाम करने के लिए किसी ने उसकी वीडियो वायरल किया है।