शाजापुर: दो पहिया वाहनों पर सैकड़ों युवा निकले भगवा ध्वजा लिए,कावड़ यात्रा में लोगों को आमंत्रित करने के लिए निकाली वाहन रैली
शाजापुर शहर से श्री शिवाय कावड़ यात्री निकली जाएगी। यह कावड़ यात्रा 4 अगस्त को निकलेगी। कावड़ यात्रा माँ राज राजेश्वरी मंदिर से शुरू होगी। इस कावड़ यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का न्यौता देने के लिए समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ने शुक्रवार शाम को शहर में वाहन रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।