शाजापुर: मक्सी में बदमाशो की पुलिस को खुली चुनौती,लगातार तीसरे दिन चोरी की वारदात को दिया अंजाम
मक्सी में बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हे। बुधवार गुरुवार दरमियान रात को 4 दुकानों को निशाना बनाने वाले बदमाशो ने मक्सी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लगातार दूसरे दिन शहर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। गुरुवार रात झोंकर रोड पर बने एक घर को इस बार चोरों ने निशाना बनाते हुए 2 पानी की मोटर और बस के टायर की 6 स्टेपनी चुरा ली।