शाजापुर: दुपाड़ा रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
दुपाड़ा रोड पर मोटरसाइकिल नियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति घायल शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील बाथम निवासी जिला आगर छावनी अपनी मोटरसाइकिल से शाजापुर की ओर आ रहा था, इस दौरान दुपाडा रोड पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें सुनील बाथम घायल हो गया, जिसे शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।