शाजापुर: जिला अस्पताल में 100 बेड के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण विधायक अरुण भीमावद ने दी जानकारी
शाजापुर के जिला अस्पताल के जर्जर हो चुके पुराने भवन के आधे हिस्से को तोड़कर 16 करोड़ से ज्यादा लागत का 100 बेड के भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 04 अगस्त को सीएम डॉ मोहन यादव इस नवनिर्मित अस्पताल मातृ और शिशु भवन का लोकार्पण करेंगे।