शाजापुर: लगातार हो रही बारिश के कारण शाजापुर में चीलर बांध का जलस्तर बढ़कर 13 फीट 4 इंच तक पहुंचा
शाजापुर:मानसून के सक्रिय होने के बाद से ही आसमान पर डेरा जमाए काले बदरा लगातार रूक-रूककर बरस रहे हैं और इसीके चलते शुक्रवार को भी दिनभर बारिश का दौर जारी रहा और इस बारिश के कारण चीलर बांध का जल स्तर बढक़र 13 फीट 4 ईंच हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आसमान से बारिश के बरसने का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।