शाजापुर: पीथाखेड़ी की महिलाओं ने लाडली बहना योजना का लाभ दिलवाएं जाने की मांग करते हुए शाजापुर में एसडीएम को दिया ज्ञापन
शाजापुर ग्राम पीथाखेड़ी की महिलाओं ने लाडली बहना योजना का लाभ दिलवाएं जाने की मांग करते हुए एसडीएम को दिया ज्ञापन। पीथाखेड़ी की महिलाएं शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और एसडीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि उन्हें लाडली बहन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि सचिन और सरपंच से भी कई बार शिकायत की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।