शिवपुरी नगर: बैंक कॉलोनी में शिव मंदिर की टीन शेड हटाने को लेकर नपा अध्यक्ष और कॉलोनीवासियों में विवाद
शिवपुरी शहर के बैंक कॉलोनी में स्थित पार्क में बने 25 साल पुराने शिव मंदिर की टीन शेड बीते रोज पूर्व नगर पालिका द्वारा हटा दी गई। वही आज शुक्रवार को सुबह 11 बजे मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया। जब आज सुबह सुलह सफाई देने पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष को कॉलोनी वासियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।