शिवपुरी नगर: पोहरी के बड़े पुल के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, तीन लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
अमर सिंह आदिवासी निवासी खैरपुरा थाना बैराड़ ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे बाइक से अपने 2 दोस्तों के साथ शिवपुरी जा रहा था तभी पोहरी शिवपुरी रोड़ पर बड़े पुल के पास एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल से शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।