शिवपुरी नगर: परासरी गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कार्यवाही की मांग को लेकर एक पक्ष के घायल एसपी कार्यालय के बाहर बैठे
परासरी गांव में आज शुक्रवार की दोपहर 1:00 गुर्जर समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमे एक पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनको उपचार हेतु पोहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य के भर्ती कराया गया। जहां उनकी सुनवाई ना होने के चलते परिजन घायलों को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यवाही की मांग को लेकर घायलों को एसपी ऑफिस के बाहर डाल दिया।