संभल: स्कंद पुराण में वर्णित वागभारती तीर्थ स्थल सहित शमशान कब्रिस्तान की सरकारी भूमि कमालपुर सराय में कराई गई मुक्त
संभल में स्कंद पुराण में वर्णित तीर्थ स्थल शमशान कब्रिस्तान और चक्र रोड की सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से तहसील प्रशासन और तहसीलदार ने मुक्त कराया। जमीन को अवैध तौर पर कब्जा कर सरकारी भूमि को लोगों ने अपने कब्जे में लेकर बटाई पर दे दिया था। आज इसको कब्जा मुक्त करा दिया गया।