नोखा: नोखा में दिनदहाड़े बैंक कैश वैन से 50 लाख से अधिक की लूट, हथियार दिखाकर की गई वारदात
Nokha, Bikaner | Aug 5, 2026 नोखा क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े कैश वैन से 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट लिए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना पांचू थाना क्षेत्र के साधुना और सारुडा गांव के बीच सड़क मार्ग पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए चार बदमाशों ने हथियार दिखाकर कैश वाहन को रुकवाया और कर्मचारियों को धमकाते हुए नकदी से भरा कैश बॉक्स लेक