Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर एसपी से शिकायत, तीन लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप छतरपुर। सटई निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर तीन लोगों पर हत्या की साजिश रचने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और थाना स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सटई वार्ड क्रमांक 4 निवासी मुकेश जोशी ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उसने वर्ष 2025 में अपना मकान सुजान सिंह को दो लाख रुपए में बेचा था। बाद में अप्रैल 2026 में सुजान सिंह ने कथित रूप से दो लाख रुपए वापस लेकर मकान वापस कर दिया और चाबी भी सौंप दी थी। इसके बावजूद अब संबंधित लोग मकान पर कब्जा करने और उसे बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं। मुकेश जोशी का आरोप है कि सुधा जोशी, संजय जोशी और सुजान सिंह मिलकर उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उसने दावा किया कि उसके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें उसकी गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रखने तथा उसे नुकसान पहुंचाने जैसी बातें कही जा रही हैं। आवेदक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी की है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 31 मई 2026 को आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर कथित रूप से जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद वह शिकायत लेकर थाना सटई पहुंचा, लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मुकेश जोशी ने आरोप लगाया कि थाना सटई में पदस्थ प्रधान आरक्षक और मुंशी द्वारा एफआईआर दर्ज करने के लिए 5 हजार रुपए की मांग की गई। उसने इस संबंध में 1 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी सुनीता बिदुंआ ने कहा आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद जो तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नोट: मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के आवेदन पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। आरोपी पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

MORE NEWS

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 5, 2026

बिजावर से इस वक्त की बड़ी खबर!

महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर आज बिजावर विधानसभा में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला।

प्रदर्शन का सबसे अनोखा दृश्य तब सामने आया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी गाड़ियों को धक्का देकर SDM कार्यालय तक मार्च निकाला। नेताओं का कहना है कि यह प्रदेश की बदहाल व्यवस्था और जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ का प्रतीक है।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई टिप्पणी के विरोध में SDM कार्यालय के सामने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया गया।

अब सवाल यह है कि क्या सरकार जनता की इन मांगों पर ध्यान देगी या फिर यह विरोध प्रदर्शन भी सिर्फ एक खबर बनकर रह जाएगा?

👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।

📰 बुंदेली भौकाल न्यूज़
हर खबर, सच के साथ

#Bijawar #Chhatarpur #YouthCongress #MPPolitics #JituPatwari MohanYadav CongressProtest BreakingNews BundeliBhaukaal BundelkhandNews MadhyaPradeshNews PoliticalNews ViralNews ChhatarpurNews Mahangai PaperLeak Corruption SDMOffice TrendingNews FacebookNews

बिजावर से इस वक्त की बड़ी खबर! महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर आज बिजावर विधानसभा में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन का सबसे अनोखा दृश्य तब सामने आया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी गाड़ियों को धक्का देकर SDM कार्यालय तक मार्च निकाला। नेताओं का कहना है कि यह प्रदेश की बदहाल व्यवस्था और जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ का प्रतीक है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई टिप्पणी के विरोध में SDM कार्यालय के सामने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया गया। अब सवाल यह है कि क्या सरकार जनता की इन मांगों पर ध्यान देगी या फिर यह विरोध प्रदर्शन भी सिर्फ एक खबर बनकर रह जाएगा? 👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। 📰 बुंदेली भौकाल न्यूज़ हर खबर, सच के साथ #Bijawar #Chhatarpur #YouthCongress #MPPolitics #JituPatwari MohanYadav CongressProtest BreakingNews BundeliBhaukaal BundelkhandNews MadhyaPradeshNews PoliticalNews ViralNews ChhatarpurNews Mahangai PaperLeak Corruption SDMOffice TrendingNews FacebookNews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 5, 2026

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 5, 2026

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 5, 2026

गल्ला मंडी के पास जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹54,000 नकद जब्त; कुछ फरार आरोपियों की तलाश जारी* कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली पुख्ता सूचना के आधार पर गल्ला मंडी के पास छापेमारी की गई, जहाँ कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर दबिश दी और तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान *एहसान राइन*, *समीर राइन* और *अंकित उदेनिया* के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से *₹54,000 की नकदी* और जुआ खेलने की सामग्री जब्त की है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश व मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

#breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

गल्ला मंडी के पास जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹54,000 नकद जब्त; कुछ फरार आरोपियों की तलाश जारी* कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली पुख्ता सूचना के आधार पर गल्ला मंडी के पास छापेमारी की गई, जहाँ कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर दबिश दी और तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान *एहसान राइन*, *समीर राइन* और *अंकित उदेनिया* के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से *₹54,000 की नकदी* और जुआ खेलने की सामग्री जब्त की है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश व मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। #breakingnews #viralnews #viralvideo #chhatarpur #mpnews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 5, 2026

ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर एसपी से शिकायत, तीन लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप छतरपुर। सटई निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर तीन लोगों पर हत्या की साजिश रचने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और थाना स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सटई वार्ड क्रमांक 4 निवासी मुकेश जोशी ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उसने वर्ष 2025 में अपना मकान सुजान सिंह को दो लाख रुपए में बेचा था। बाद में अप्रैल 2026 में सुजान सिंह ने कथित रूप से दो लाख रुपए वापस लेकर मकान वापस कर दिया और चाबी भी सौंप दी थी। इसके बावजूद अब संबंधित लोग मकान पर कब्जा करने और उसे बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं। मुकेश जोशी का आरोप है कि सुधा जोशी, संजय जोशी और सुजान सिंह मिलकर उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उसने दावा किया कि उसके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें उसकी गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रखने तथा उसे नुकसान पहुंचाने जैसी बातें कही जा रही हैं। आवेदक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी की है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 31 मई 2026 को आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर कथित रूप से जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद वह शिकायत लेकर थाना सटई पहुंचा, लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मुकेश जोशी ने आरोप लगाया कि थाना सटई में पदस्थ प्रधान आरक्षक और मुंशी द्वारा एफआईआर दर्ज करने के लिए 5 हजार रुपए की मांग की गई। उसने इस संबंध में 1 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी सुनीता बिदुंआ ने कहा आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद जो तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नोट: मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के आवेदन पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। आरोपी पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। - Chhatarpur Nagar News