सरदारशहर: भानीपुरा पुलिस ने लूट की गाड़ी सहित एक आरोपी को रावतसर से किया गिरफ्तार, 24 जनवरी को दर्ज हुआ था मामला
भानीपुरा पुलिस ने लूट की गाड़ी सहित 1 जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रायसिंह सुथार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भानीपुरा में 24 जनवरी अजीतसर निवासी नन्दलाल स्वामी ने रिपोर्ट दी कि अमित कुमार व 4 अन्य लोग जो एक ईओन गाडी लेकर हरदेसर की रोही में स्थित होटल महल के सामने आये व मेरे साथ मारपीट कर मेरी स्कॉर्पियो गाडी को छीन कर ले गये।