सरदारशहर: मणिहारी का सामान बेचने का कहकर घर से निकली करणी नगर निवासी 27 वर्षीय युवती वापस नहीं आई, गुमशुदगी मामला दर्ज
करणी नगर निवासी सूंदी देवी पत्नी मदन सांसी ने मामला दर्ज करवाया है कि मेरी पुत्री 27 वर्षीय पूजा जो गांव में जाकर मणिहारी का सामान बेचती है। 5 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे मेरी पुत्री पूजा घर से मणिहारी का सामान बेचने का का कहकर गई थी जो शाम तक वापस घर नहीं आई। जिस पर हमने पूजा के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन बंद आ रहा है।