सरदारशहर: रूपलीसर के पास मेले में जा रहे व्यक्ति की बाइक के आगे अचानक गाय आने से फिसला बाइक सवार, राजकीय अस्पताल में इलाज जारी
रूपलीसर निवासी बाबूलाल पुत्र प्रभुराम लुहार बाइक पर सवार होकर बाबा रामदेव मेले में शामिल होने के लिए मोमासर जा रहा था। तभी रूपलीसर के पास में अचानक सड़क पर गाय आने से बाइक फिसल गई। जिसके कारण बाइक चालक बाबूलाल लुहार घायल हो गया। यहां से गुजर रहे लोगों ने घायल को निजी वाहन की सहायता से सरदारशहर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।