सरदारशहर: आसपालसर के पास बोलेरो गाड़ी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्री व पुत्र की मौत, मामले में पुलिस ने करवाया PM
सरदारशहर के गांव आसपालसर के पास शनिवार शाम बोलेरो गाड़ी व बाइक की जबरदस्त टक्कर में पिता व 4 वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं बाइक पर सवार पत्नी व एक 2 साल के पुत्र को उपचार के बाद रेफर किया गया है। जहां रास्ते में 2 वर्षीय पुत्र की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतको के शवो का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।