सरदारशहर: आसपालसर के पास बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता और 4 वर्षीय पुत्री की हुई मौत, पत्नी व पुत्र हुए घायल
खेजड़ा निवासी 35 वर्षीय सीताराम पुत्र रतिराम मेघवाल अपनी पत्नी 32 वर्षीय गौरा देवी, 2 वर्षीय पुत्र आदित्य व 4 वर्षीय पुत्री रितिका के साथ बाइक पर सवार होकर सरदारशहर से अपने गांव खेजड़ा जा रहे थे तभी गांव आसपालसर के पास बोलेरो गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे पिता पुत्री की मौत हो गई और पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।