जगदलपुर: ओडिशा में 1 करोड़ 35 लाख के नक्सलियों का सरेंडर, डीवीसीएम और एसीएम रैंक के नक्सली शामिल
पड़ोसी राज्य ओडिशा के कालाहांडी जिले में 1 करोड़ 34 लाख रुपए के इनामी 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें एक डिविजनल कमेटी मेंबर (डीसीएम), पांच एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम) और पांच पार्टी मेंबर (पीएम) शामिल हैं। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने अपने हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस के हवाले कर दिए।