दबंग पड़ोसियों से परेशान बुजुर्ग दंपत्ति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
रायबरेली में दबंग पड़ोसियों से परेशान बुजुर्ग दंपत्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। थाने में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
थाने पर सुनवाई न होने का आरोप, दबंग युवक पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मालिक मऊ रोड स्थित जूनियर हाई स्कूल, बैलीगंज के पास का बताया जा रहा है। पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति का आरोप है कि पड़ोसियों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और बाल पकड़कर पीटा गया, साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं।
पीड़ित दंपत्ति के मुताबिक घटना के संबंध में थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई�