*66 यूपी बटालियन NCC द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाए जाने के संबंध में-*
आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को 66 यूपी बटालियन NCC, रायबरेली द्वारा बटालियन मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन *“वंदे मातरम् के 150 साल” एवं “विकसित भारत 2047 के लिए युवा शक्ति”* की थीम के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में NCC एवं जिला प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय देखने को मिला।
*इस अवसर पर जिलाधिकारी रायबरेली श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार, ब्रिगेडियर श्री पुनीत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले NCC कैडेट्स, ANOs एवं NCC स्टाफ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कमान अधिकारी कर्नल उदय भानु द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।*