कांके: दीनदयाल चौक से अरगोड़ा चौक तक रांची नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Kanke, Ranchi | Jul 22, 2026 दीनदयाल चौक से अरगोड़ा चौक तक रांची नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुधवार शाम करीब पांच बजे प्रेस रिलीज जारी कर रांची नगर निगम ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 7 अस्थायी संरचनाएं हटाई गईं और 5 गुमटी/ठेला जब्त किए गए। साथ ही फुटपाथों से करीब 10 अवैध विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग्स भी हटाए गए।