अंबिकापुर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के 7वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ
अंबिकापुर के सराफा बाजार में अब डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी का नया ठिकाना जुड़ गया है। बनारस रोड स्थित अंबिका पेट्रोल पंप के पास किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ में कंपनी का यह सातवां एक्सक्लूसिव शोरूम है।
उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री अजय अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अंबिकापुर में नए शोरूम की शुरुआत के साथ क्षेत्र के ग्राहकों को डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी के आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध होंगे।
शोरूम के शुभारंभ पर ग्राहकों के लिए मेकिंग चार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट, गोल्ड रेट प्रोटेक्शन और पुराने सोने के एक्सचेंज सहित कई आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए