बांका: मां बांसती दुर्गा मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
Banka, Banka | Mar 7, 2026 बांका के भयहरणनाथ मां बांसती दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की शाम 5 बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर परिसर में गूंजते भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार हुआ।