चूरू: भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह ने पांच गांवों में किया जनसंपर्क, विधायक हरलाल सहारण ने ग्रामीणों से संवाद किया
Churu, Churu | Nov 1, 2026 जिला परिषद वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह ने छाजूसर, रामदेवरा, धोधलिया, ढाढरिया बणीरोतान एवं बास घण्टेल सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान विधायक हरलाल सहारण भी मौजूद रहे और उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.