दतिया: कड़खड़ा गांव में मामूली विवाद पर 2 लोगों ने 2 बच्चों से की मारपीट, भांडेर अस्पताल में कराया मेडिकल
Datia, Datia | Apr 12, 2026 दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कड़खड़ा गाँव में मामूली विवाद को लेकर 02 बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की दोपहर पीड़ित बच्चे खाती बाबा मंदिर के पास में थे। तभी मामूली विवाद को लेकर उसी के गांव के ही 02 लोगों ने मारपीट कर दी। बताया गया है कि आरोपी भैरव सिंह कुशवाहा और अरविंद कुशवाहा ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।