भीलवाड़ा: हरि शेवा उदासीन आश्रम में भक्तमाल कथा का शुभारंभ, भगवत् भक्ति और संतों का चरित्र जीवन का वास्तविक कल्याण
भीलवाड़ा।हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर व महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के सानिध्य में आयोजित पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) महोत्सव के अंतर्गत पांच दिवसीय “भक्तमाल कथा” का भव्य शुभारंभ हुआ। ज्योतिर्मठ आवांतर भानपुरा पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज के श्रीमुख से अमृतमयी कथा श्रवण करने के लिए श्रद्धालु उमड़े।