नबीनगर: एनटीपीसी के बाहर आग ताप रहे छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर की जलने से हुई मौत
नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी के बाहर आग ताप रहे मजदूर की आग की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना बुधवार की सुबह 8 बजे की है. मृतक मजदूर की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के करुमहुआ गांव निवासी सुखलाल मझवार के पुत्र गरीबलाल मझवार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने दी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने