नबीनगर: गंज पर गांव से पुलिस ने फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के गंज पर गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी जितेंद्र चंद्रवंशी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था. जो फरार चल रहा था.