गाज़ीपुर: गाजीपुर में 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर नसीरुद्दीन उर्फ नाटा नट तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार
गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मुहम्मदाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस बात की पुष्टि शनिवार को सीओ सुधाकर पाण्डेय ने की है।