सहसवान: मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर सहसवान के ब्लॉक सभागार में आभार बैठक का आयोजन हुआ
सहसवान में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भगवान दास की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रधानों का कहना था कि इस निर्णय से गांवों में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे