टाटीझरिया: डहरभंगा वैष्णो देवी मंदिर महोत्सव की समीक्षा बैठक संपन्न, आय-व्यय का हिसाब हुआ सार्वजनिक
डहरभंगा वैष्णो देवी मंदिर महोत्सव की समीक्षा बैठक संपन्न, आय-व्यय का हिसाब हुआ सार्वजनिक। ग्रामीणों की एकजुटता से सफल रहा दो दिवसीय रजत जयंती महोत्सव, बैठक में पारदर्शी तरीके से रखा गया लेखा-जोखा। बड़ा डहरभंगा स्थित प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल श्री श्री 108 आदिशक्ति वैष्णो देवी मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई।