बड़ौत: बामनौली में नेम प्लेट विवाद पर प्रभारी राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा- पहचान नहीं छुपानी चाहिए; अखिलेश पर भी कसा तंज
Baraut, Bagpat | Jul 9, 2025 बुधवार दोपहर को बामनौली गांव में पहुंचे प्रभारी राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने नेमप्लेट विवाद पर कहा कि पहचान नहीं छुपानी चाहिए, सबकी अपनी पहचान है। अखिलेश यादव द्वारा कांवड़ियों के लिए कॉरिडोर निर्माण होने पर कहा कि अखिलेश और उनके पिता सरकार में रहे हैं, तब उन्हें कॉरिडोर की याद नहीं आई। जिसके बाद ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजा अर्चना कर पौधारोपण किया।