लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में छेड़छाड़ के विरोध पर हमला, युवती के पिता का सिर फोड़ा, अस्पताल में भर्ती
अलवर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करना परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि एक युवक ने रास्ते में युवती से जबरदस्ती मोबाइल देने की कोशिश करते हुए छेड़छाड़ की। घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को घटना बताई। इसके बाद पिता आरोपी के घर शिकायत करने गए, तो उनके साथ मारपीट करदी गई।