गुना: परवाह गांव के एक शख्स ने एसबीआई शाखा बनेह के ब्रांच मैनेजर पर लगाए लोन न देने के आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
Guna, Guna | Feb 20, 2024 गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के परवाह गांव के चंद्रमोहन किरार ने 20 फरवरी को कलेक्टर से शिकायत की है। फरियादी चंद्रमोहन किरार का आरोप है कि एसबीआई शाखा बनेह ब्रांच मैनेजर द्वारा लोन न देने सहित अन्य आरोप लगाए हैं। सभी दस्तावेज बैंक की शर्तों के अनुसार तैयार होने पर भी लोन नहीं दिया जा रहा। कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।