गुना: आईटीआई गुना में हुआ जिला स्तरीय नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन, 74 आवेदकों में 32 का हुआ प्रारंभिक चयन
Guna, Guna | Feb 19, 2024 गुना में नेशनल अप्रेंटिसेज मेले का आयोजन किया गया प्राचार्य ITI नवीन रैकवार ने बताया कि संकल्प योजना अंतर्गत कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा आयोजित नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में 2 कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 74 युवाओं ने पंजीयन कराया एवं 32 युवाओं का चयन किया। जिसमें यशस्वी कंपनी द्वारा 11 एवं युवा शक्ति कंपनी द्वारा 21 युवाओं का चयन किया गया।