गुना: खाद्य विभाग की टीम ने गुना ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
Guna, Guna | Feb 20, 2024 गुना में कलेक्टर अमनवीर सिंह के निर्देशन में खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप वर्मा कमलेश दीयावर नवीन जैन रवि शिवहरे लखन लालकोरी ने गुना ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में दुकानों और इंडस्ट्रीज का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। भोपाल जांच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी