गुना: मियाना में शादी में शामिल होने आए शख्स ने दो लोगों पर लगाए मारपीट करने के आरोप, शिकायत पर मामला हुआ दर्ज
Guna, Guna | Feb 19, 2024 गुना के म्याना थाना क्षेत्र के म्याना कस्बे में शादी में आए एक शख्स ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। फरियादी डब्बू पुत्र रनवीर सिंह धाकड़ निवासी तेंदुआ जिला शिवपुरी ने म्याना थाने में रिपोर्ट दर्ज दर्ज कराई है जिसमें दो लोगों पर शादी समारोह के दौरान मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है