जमुई: सदर अस्पताल में लगे ऑक्सीजन नोजल पाइप की हुई चोरी, FIR की प्रक्रिया की जा रही पूरी
Jamui, Jamui | Jan 20, 2025 बेखौफ चोरों ने सदर अस्पताल स्थित आक्सीजन सिलेंडर में लगे आक्सीजन नौजल पाइप की चोरी कर ली। चोर की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी सोमवार की देर शाम 7:00 बजे सामने आई है। वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा. सैयद नौशाद अहमद को इसकी जानकारी दी गई है। मंगलवार को एफआईआर की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।