सुपौल: दुर्गा पूजा को लेकर सुपौल में पुलिस-प्रशासन की गश्त, शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने का संदेश
Supaul, Supaul | Oct 18, 2026 सुपौल में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सुपौल शहर में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर साहू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार, थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत और सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।