लोहंडीगुडा: एक साल में उखड़ गई मठनार–भेजा की सड़क, जनता कांग्रेस जे के संतु कश्यप ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
जनता कांग्रेस जे के नेता संतु कश्यप ने कहा कि मठनार–भेजा PWD डामरीकरण सड़क का निर्माण हुए लगभग एक वर्ष ही हुआ है, लेकिन सड़क कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के पालन और विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।