टोंक: घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर्याप्त है, आमजन अफवाहों पर ध्यान न दें: कल्पना अग्रवाल, जिला कलेक्टर टोंक
टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने जानकारी देते बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी तथा आम जन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों तथा गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर कक्ष में बैठक ली।