नदबई: गांव नाम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने की लाखों का सामान चोरी
नदबई क्षेत्र के गांव नाम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए स्कूल के 5 कमरों के ताले तोड़ दिए। चोर स्कूल से एलईडी, इनवर्टर, बैटरी, सीसीटीवी डीवीआर, लैपटॉप और खेल सामग्री सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे और कमरों के ताले टूटे हुए देखे, तो उनके होश उड़ गए।