एकंगरसराय: महंगाई के विरोध में खेत मजदूर सभा ने निकाला प्रतिवाद मार्च
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा की एकंगरसराय प्रखंड समिति ने बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। बाजार की सड़कों पर मार्च निकालने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर महंगाई के खिलाफ आक्रोश जताया। खेमास नेता प्रमोद यादव ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की घरेलू अर्थव्यव