बुलंदशहर: एलडीएवी इंटर कॉलेज में छात्राओं ने 35 स्टॉलों पर 45 व्यंजनों के साथ फूड फेस्टिवल लगाकर किया कमाल
एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर में छात्राओं ने 35 स्टॉलों पर 45 व्यंजन पेश कर फूड फेस्टिवल का आयोजन किया। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने उद्घाटन किया और आयोजन से जुड़ी पूरी जानकारी दी। शिक्षा और व्यावहारिक कौशल बढ़ाने वाले इस आयोजन में कई शिक्षक और अधिकारी भी मौजूद थे।