मांगरौल: बावड़ी ग्राउंड बारां रोड पर मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 23 जोड़े बने हमसफर
Mangrol, Baran | Apr 20, 2025 इज्तिमाई शादी कमेटी पंचायत अंसारियान बड़ी हथाई संस्थान के तत्वाधान में मुस्लिम समाज का 20 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन कमेटी के जनरल सेक्रेट्री मास्टर रफीक अहमद अंसारी ने बताया कि सम्मेलन बावड़ी ग्राउंड बारां रोड़ मांगरोल में आयोजित किया गया। इसमें 23 जोड़ों का निकाह हुआ।