बड़वारा: खरहटा ग्राम में जमीन को लेकर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुआ विवाद पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Badwara, Katni | Feb 15, 2024 गुरुवार को बड़वारा थाना क्षेत्र के खरहटा ग्राम निवासी रामप्रसाद बड़वारा थाने पहुंचकर जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम का ही सीताराम नामक व्यक्ति मेरी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है विरोध करने पर मेरे साथ गाली-गलौज कर जान से मार देने की धमकी दी है वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को जांच में लिया है